Search

 
 
 

हजारीबाग : ग्रामीणों की सूझबूझ, हिरण को कुत्तों के हमले से बचाया

जिले के केरेडारी प्रखंड के नावाखाप कुरकुटियाटांड में सोमवार देर रात आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर दिया. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से हिरण को बचा लिया गया. कुत्तों के हमले से हिरण घायल हो गया है. ग्रामीणों ने जख्मी हिरण के बारे में टंडवा वन क्षेत्र के पदाधिकारी को सूचना दे दी है.
 

Hazaribag : जिले के केरेडारी प्रखंड के नावाखाप कुरकुटियाटांड में सोमवार देर रात आवारा कुत्तों ने एक हिरण पर हमला कर दिया. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से हिरण को बचा लिया गया. कुत्तों के हमले से हिरण घायल हो गया है. ग्रामीणों ने जख्मी हिरण के बारे में टंडवा वन क्षेत्र के पदाधिकारी को सूचना दे दी है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, हिरण जंगल से भटककर कुरकुटियाटांड गांव पहुंच गया. हिरण को देखते ही गांव के आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया. इसी समय कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुत्तों को मारकर हिरण को बचाया.

 

ग्रामीणों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचना दे दी है और घायल हिरण का इलाज कराकर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ने की अपील की है. वन विभाग ने भी हिरण को सुरक्षित रखने और उपचार कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही