Search

 
 
 

खूंटी : मेला से लौट रहे युवक से लूटपाट की कोशिश, भागने पर अपराधियों ने मारी गोली

जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट को अंजाम देने के दौरान एक युवक को गोली मार दी. पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. युवक की पहचान गुरमी गांव निवासी विश्वनाथ महतो के रूप में हुई है.
 

Khunti :  जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट को अंजाम देने के दौरान एक युवक को गोली मार दी. पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. युवक की पहचान गुरमी गांव निवासी विश्वनाथ महतो के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार,  विश्वनाथ महतो मेला देखकर अपने घर लौट रहा था. तभी रास्ते में चार हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की फिराक में विश्वनाथ महतो की गाड़ी को रोकने की कोशिश की. लेकिन युवक ने तत्परता दिखाई और गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी.

 

अपराधियों ने उसे रोकने के लिए पीछे से फायरिंग करनी शुरू कर दी. इसी दौरान एक गोली विश्वनाथ महतो के पैर में लगी. हालांकि उसने सूझबूझ दिखाई और वहां से सुरक्षित भाग निकला.   इसके बाद लोगों ने तुरंत उसे खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी. पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही