Search

 
 
 

हजारीबाग : दो गुटों में हिंसक झड़प, एसडीपीओ समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

 
घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कुछ आग्नेयास्त्र भी बरामद अज्ञात समेत सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार Barhi : हजारीबाग के बरही स्थित लाटी में होली की रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इसमें बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी के अलावा दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए. मामले को शांत करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. जैप के जवान को गांव में उतारा गया. पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. फिलहाल अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है. मौके पर से एक युवक विक्की ओझा को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कुछ आग्नेशास्त्र भी बरामद किया गया है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-tenant-kidnapped-shaurya-for-money-recognized-him-and-killed-him/">रांची:

पैसों के लिए किरायेदार ने किया था शौर्य का अपहरण, पहचाना तो कर दी हत्या
जानकारी के अनुसार होली के दिन हमेशा की तरह गांव में बैठकर कुछ युवक ताश खेल रहे थे. इसी बीच उसी गांव के कुछ युवक उनलोगों को होली है…कह कर रंग खेलने के लिए उत्तेजित करने लगे. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच में कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि मारपीट के साथ पथराव और हिंसक झड़प होने लगी. देखते ही देखते हथियार भी निकल गए. सूचना मिलते ही पदमा पुलिस भी पहुंची. बात नहीं बनी और एसडीपीओ नाजिर अख्तर को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर आना पड़ा. मामला शांत कराने पहुंची पुलिस को भी झड़प का सामना करना पड़ा. वहां जमकर पथराव हो रहे थे. इस झड़प में एसडीपीओ को चोट लगी. आधा दर्जन पुलिस के जवान भी घायल हो गए. जैप के जवान पूरे क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-map-of-nursing-homes-being-made-by-agent-game-going-on-to-get-license-from-gumti/">‘शुभम

 संदेश’ पड़ताल : एजेंट बना रहे नर्सिंग होमों का मैप, गुमटी से लाइसेंस दिलाने का चल रहा खेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही