Hazaribagh : जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित हुड़हुड़ू में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला की पहान देवंती देवी के रूप में हुई है. देवंती के मायके वालों ने ससुरास पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया हैय
देवंती के मायके वालों के अनुसार, दामाद दिलीप यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिलीं. मौके पर ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि देवंती देवी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और समय-समय पर मायके से पैसे की मांग भी की जाती थी. मायके पक्ष का आरोप है कि देवंती देवी ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है.
परिजनों ने आशंका जताई है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले उसकी हत्या की और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. इतना ही नहीं, मृतका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे देवंती देवी के ससुराल पहुंचे, तो वहां उनके साथ मारपीट की गई.
इधर बड़ा बाजार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गई. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष से संबंधित थाना में कोई आवेदन नहीं दिया जा सका है.

