- आक्रोशितों ने शव रखकर हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क किया जाम
- पीआरसीएल कंपनी के वाहन की चपेट में आने से मौत
- मजदूर पीआरसीएल कंपनी में ही करता था काम
Hazaribagh News : जिले के बड़कागांव में कोयला ढोने वाली पीआरसीएल कंपनी के हाइवा की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बड़कागांव के सोनबरसा गांव निवासी रामदेव रजक (50 वर्षीय) के रूप में हुई है. वह बड़कागांव के प्रेम नगर में ही रहता था और पीआरसीएल कंपनी में ही काम करता था.
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया. सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया. बता दें कि पीआरसीएल कंपनी एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई का काम करती है.
इसे भी पढ़ें
स्थानीय लोगों का कहना है कि हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती हैं, जिसमें अबतक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है. ग्रामीणों ने कोयला ढुलाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए एनटीपीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है.

