Search

 
 
 

पानी जहाज से अवैध माइनिंग कारोबार के आरोपी को HC से राहत नहीं, याचिका खारिज

साहिबगंज में पानी जहाज से स्टोन चिप्स का अवैध माइनिंग कारोबार करने के आरोपी श्री यश जालान को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली.
 

Ranchi : साहिबगंज में पानी जहाज से स्टोन चिप्स का अवैध माइनिंग कारोबार करने के आरोपी श्री यश जालान को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली.

 

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने ईडी के विशेष न्यायाधीश द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश को चुनौती देने वाली श्री यश जालान की याचिका खारिज कर दी. 

 

मामले में ईडी के प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंन के आलोक में ईडी कोर्ट ने संज्ञान लिया था. प्रार्थी का कहना था कि बीएनएसएस के नए कानून के तहत संज्ञान लिए जाने के समय आरोपी का पक्ष सुनना जरूरी है.

 

हाई कोर्ट ने आज इस पर फैसला सुनाते हुए कहा है कि यह केस पुराना है अभी दोबारा इस पर संज्ञान लिया गया है इसलिए नया कानून नहीं चलेगा. इसमें सीआरपीसी का कानून ही लागू होगा.

 

बता दें कि आरोप है कि श्री यश जालान का पानी जहाज साहिबगंज में मनिहारी से चलता था. जिससे स्टोन चिप्स का अवैध रूप से व्यापार चलता था. मामले के लेकर ईडी ने कांड संख्या 4/2022 दर्ज किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही