Search

 
 
 

सहायक आचार्य के पद पर याचिकाकर्ता की नियुक्ति का HC का आदेश

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने बर्दवान विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम पूरा किया है. साथ ही, आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर दिया था. ऐसे में विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया में उनकी उम्मीदवारी पर आपत्ति उठाना उचित नहीं है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने मिथु सेन नंदी को राहत देते हुए उनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश पारित किया है. अदालत ने JSSC को निर्देश दिया कि वह छह सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता की नियुक्ति की अनुशंसा करे. साथ ही, राज्य सरकार को आयोग की अनुशंसा प्राप्त होने के चार सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता को संबंधित पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया है.

 

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने बर्दवान विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम पूरा किया है. साथ ही, आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर दिया था. ऐसे में विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया में उनकी उम्मीदवारी पर आपत्ति उठाना उचित नहीं है.

इसे भी पढ़ें - 

 

दरअसल, मामले में याचिकाकर्ता ने विज्ञापन संख्या 13/2023 के तहत सहायक आचार्य (कक्षा 6-8) के गणित एवं विज्ञान विषय के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था. लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया. दस्तावेज सत्यापन के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से यह आपत्ति उठाई गई कि याचिकाकर्ता के पास तीन वर्षीय स्नातक डिग्री नहीं है और उन्होंने जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत नहीं किया है. आयोग द्वारा उक्त आपत्तियों के निराकरण के लिए एक निश्चित तिथि भी निर्धारित की गई थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही