Search

 
 
 

रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 15वें दिन तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

Lagatar Desk : ट्रेड ट्रैकर Sacnilk और की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 15वें दिन की घरेलू कमाई देशभर में 21,437 शोज के जरिए 19.35 करोड़ (नेट) कमाए, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन का योगदान 14 करोड़ रहा.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. 15 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म रोज एक नया इतिहास रच रही है. नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण ने 15वें दिन भारत में 19.35 करोड़ का नेट कलेक्शन करके 'बाहुबली 2' के 15वें दिन की कमाई (18.00 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,547.15 करोड़ के पार पहुंच गया है.

 

 

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk और की रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 15वें दिन की घरेलू कमाई देशभर में 21,437 शोज के जरिए 19.35 करोड़ (नेट) कमाए, जिसमें अकेले हिंदी वर्जन का योगदान 14 करोड़ रहा.

 

कुल घरेलू कलेक्शन

15 दिनों के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 863.75 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ हो गया है.

 

विदेशी और वर्ल्डवाइड कमाई

ओवरसीज मार्केट से अब तक 515 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1,547.15 करोड़ तक पहुंच गया

 

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15

रणबीर कपूर , यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रामायण' की धूम है. फिल्म को भले पॉजिटिव कॉमेंट्स के साथ-साथ इंडस्ट्री से आलोचनाएं मिल रही हों लेकिन इसकी कमाई धुआंधार है. नितेश तिवारी की इस फिल्म ने 15 दिनों में कई कारनामे कर दिखाए हैं. अब 'रामायण' के 15वें दिन की कमाई ने 'बाहुबली 2' के गुरूर को तोड़ डाला है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही