Search

JSSC CGL परीक्षा की CBI जांच के लिए दायर याचिका पर HC में अब शुक्रवार को सुनवाई

बुधवार को हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार का समय तय किया था. लेकिन सरकार और सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस में ज्यादा समय लगने का अंदेशा को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख निर्धारित कर दी है.
 
Ranchi :  JSSC -CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई जारी रहेगी.

बुधवार को हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार का समय तय किया था. लेकिन सरकार और सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस में ज्यादा समय लगने का अंदेशा को देखते हुए कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख निर्धारित कर दी है.

राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन व अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और  JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. अगली सुनवाई तक अदालत द्वारा रिजल्ट के प्रकाशन पर लगाया गया स्टे जारी रहेगा. शुक्रवार यानी कल यह केस सुनवाई के लिए पहले नंबर पर सूचीबद्ध किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही