Search

 
 
 

HC का निर्देश - पारा शिक्षकों के लिए 100 और गैर पारा शिक्षकों के लिए 14 पद रिजर्व रखें

सहायक आचार्य नियुक्ति में नॉर्मलाइजेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने JSSC को पारा शिक्षकों के लिए 100 और गैर पारा शिक्षकों के लिए
 

Ranchi: सहायक आचार्य नियुक्ति में नॉर्मलाइजेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने JSSC को पारा शिक्षकों के लिए 100 और गैर पारा शिक्षकों के लिए 14 पद रिजर्व रखने का निर्देश दिया है. 


इसके साथ ही अदालत ने JSSC को यह निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक आयोग से स्पष्ट दिशा निर्देश लेकर आए. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. 


इस संबंध में रेशमी कुमारी, गिरिधर प्रसाद एवं अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने बहस की. हाईकोर्ट ने अब इस मामले में अगली और अंतिम सुनवाई के लिए 5 अगस्त की तिथि निर्धारित की है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही