Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल

जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र स्थित धनुकड़ीह मोड़ के समीप रविवार शाम दुमका–आसनसोल मुख्य मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के कुंडहित थाना क्षेत्र स्थित धनुकड़ीह मोड़ के समीप रविवार शाम दुमका–आसनसोल मुख्य मार्ग पर एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

इसे भी पढ़ें: 

घायलों की पहचान नाला थाना क्षेत्र के बासुडीह गांव निवासी राजीव बाउरी, विष्णु बाउरी और शुभांकर बाउरी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं.

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तत्काल कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया. वहीं एक घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही