Search

 
 
 

कोरोना से जंग के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक मद से देंगे 50 लाख की राशि

 

Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विधायक मद से देंगे 50 लाख की राशि. स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर में कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को अपने विधायक मद से 50 लाख (अनुमानित) राशि की मदद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और मानगो नगर निगम को कराने की बात कही. उन्होंने यह निर्णय जमशेदपुर शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप और बढ़ते मरीज की संख्या के साथ ही मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लिया.

एंबुलेंस और शव वाहन खरीदने में लगाया जाएगा पैसा

उक्त मद का उपयोग उन्होंने एंबुलेंस और शव वाहन की व्यवस्था के लिए किये जाने की बात कही, ताकि मरीजों को हॉस्पिटल लाने और संक्रमित मरीजों के शव को लाने-जाने में परेशानी न हो. इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि परिस्थितियो को संभालने में प्रशासन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है. उनकी इसी परेशानी को कम करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक मद से लगभग 50 लाख रुपए के मद दिया है.

गुप्ता फैंस क्लब दे रहा 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा

जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर उनके समर्थक बन्ना गुप्ता फैंस क्लब 24 घंटे निःशुल्क एंबुलेंस सेवा दे रहा है. यह सेवा 27 अप्रैल से शुरू की गई थी. इससे लोगों को शहर में काफी मदद मिली है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही