Search

 
 
 

दो अनाथ बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी उठाएंगे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Jamtara : 26 वर्षीय वीरनाथ सोरेन चानक मौत से उनका परिवार मुश्किल में आ गया है. घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
 

Jamtara : 26 वर्षीय वीरनाथ सोरेन की अचानक मौत से उनका परिवार मुश्किल में आ गया है. घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उनके घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.


मंत्री ने वीरनाथ सोरेन के दोनों बच्चों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि अब से ये बच्चे उनके भी बच्चे हैं और उनके बेहतर भविष्य की चिंता उनकी जिम्मेदारी होगी.


इसके साथ ही मंत्री ने वीरनाथ सोरेन की पत्नी को आउटसोर्सिंग के जरिए रोजगार दिलाने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि इससे परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी और वह सम्मान के साथ अपना जीवन चला सकेगा.


डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय कर्तव्य है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही