Search

 
 
 

स्वास्थ्य मंत्री की अपीलः मंत्री रामदास के स्वास्थ्य को लेकर अपुष्ट व भ्रामक जानकारी न करें साझा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नागरिकों और मीडिया साथियों से अपील की है कि मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं स्वयं लगातार डॉक्टर के संपर्क में हूं.
 

Ranchi :  स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने नागरिकों और मीडिया साथियों से अपील की है कि मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं स्वयं लगातार डॉक्टर के संपर्क में हूं. उनकी स्थिति गंभीर अवश्य है, लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है. सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में नियंत्रित हैं. ईश्वर की कृपा, डॉक्टरों की मेहनत और आप सभी की दुआओं से वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर हम सबके बीच लौटेंगे. कृपया बिना पूरी जानकारी के कोई भी बयानबाजी या अफवाह फैलाने से बचें. आपकी संयम और संवेदनशीलता ही इस समय सबसे बड़ी सहयोग होगी.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही