Lagatar Desk : फेस को आइस वाटर में डिप करने से स्किन को कई फाइदे मिलते है. स्किन में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति तेजी से बढ़ती है, जिससे चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो और चमक दिखाई देती है.
रोमछिद्रों का कसना: अत्यधिक ठंडक के कारण त्वचा के खुले रोमछिद्र अस्थायी रूप से सिकुड़ जाते हैं. इससे त्वचा अधिक चिकनी और कसी हुई दिखाई देती है, जो विशेष रूप से मेकअप लगाने से पहले एक अच्छा बेस तैयार करने में मदद करता है.सूजन और पफनेस कम होगा. सुबह सोकर उठने के बाद आंखों के नीचे की पफनेस (सूजन) को कम करने में यह तकनीक सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है.
ध्यान रखने कुछ महत्वपूर्ण बातें
बर्फ को सीधे स्किन पर न रगड़ें : चेहरे पर सीधे बर्फ लगाने से त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंच सकता है और 'कोल्ड बर्न' या रैशेज हो सकते हैं. बर्फ को हमेशा किसी साफ सूती कपड़े या रुमाल में लपेटकर ही इस्तेमाल करें.
सीमित समय के लिए करें : बर्फ के पानी में चेहरे को केवल 10 से 30 सेकंड के लिए ही डुबोएं (इसे 2-3 बार दोहराया जा सकता है). ज्यादा देर तक रखने से त्वचा सुन्न हो सकती है और ब्लड सर्कुलेशन पर उल्टा असर पड़ सकता है.
सेंसेटिव स्किन वाले सावधान रहें: यदि आपकी त्वचा बहुत अधिक ड्राई है, या आपको रोसैसिया और डर्मेटाइटिस जैसी कोई समस्या है, तो अत्यधिक ठंडे पानी से बचें क्योंकि इससे त्वचा में जलन या लालिमा बढ़ सकती है.
बाद में मॉइस्चराइज़र लगाएं: बर्फ का पानी चेहरे से अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है, इसलिए इसके बाद त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं.

