Search

 
 
 

Health News : समीक्षा बैठक में एनीमिया कंट्रोल व बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और AEBAS (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System) पोर्टल के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

Ranchi : सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम और AEBAS (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System) पोर्टल के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने की.

 

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा, यूनिसेफ की अन्नपूर्णा, एविडेंस एक्शन के नीरज सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और संबंधित कर्मी मौजूद रहे.

 

बैठक में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत चल रही गतिविधियों, प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई. साथ ही AEBAS पोर्टल पर कर्मचारियों की उपस्थिति और विवरण नियमित रूप से अपडेट करने को लेकर चर्चा हुई. अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मियों का डेटा और उपस्थिति समय पर अपलोड करना जरूरी है, ताकि वेतन भुगतान और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे.

 

सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने जिले में एनीमिया नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को HMIS पर समय पर डेटा अपलोड करने और RI माइक्रोप्लान जल्द जमा करने का निर्देश दिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही