Search

 
 
 

Health News: 8 जून को फ्री में थैलेसीमिया व हीमोफीलिया मरीजों के लिए राज्यस्तरीय पिकनिक

झारखंड के थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया जैसे गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पहली बार राज्यस्तरीय निःशुल्क एक दिवसीय पिकनिक एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
 

Ranchi: झारखंड के थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया जैसे गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पहली बार राज्यस्तरीय निःशुल्क एक दिवसीय पिकनिक एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य मरीजों और उनके परिवारों को मनोरंजन, खुशी और उत्साह के पल उपलब्ध कराना है.

 

यह कार्यक्रम 8 जून को आयोजित होगा. इसके तहत मरीजों, परिजनों और रक्तदाताओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जेएससीए, धुर्वा का भ्रमण कराया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल लोगों को लेकर जाने वाली दो बसों को रांची सदर अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

 

इस अवसर पर रांची उपायुक्त, रांची अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जेएससीए के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है.

 

कार्यक्रम का आयोजन झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. संस्थापक रक्तवीर नदीम खान और संयोजक संजय टोप्पो ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के जीवन में सकारात्मकता और खुशी का संचार करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही