Health News : बारिश के मौसम में बढ़ती उमस और नमी का असर स्किन पर भी देखने को मिलता है. उमस, पसीने की वजह से चेहरे पर दाने और मुहांसों की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में स्किन बेजान और थकी हुई नजर आने लगती है.
बाजार में कई तरह के फेस मास्क और पैक मौजूद हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही कुछ आसान और कम सामग्री से फेस पैक तैयार कर सकते है. इस मौसम में दही, खीरा, पुदीना और नीम जैसी चीजों से बने ये पैक त्वचा को ठंडक और ताजगी देने में मदद कर सकते हैं.
दही और खीरे का फेस पैक
दही और खीरे का फेस पैक मानसून में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच कर्ड लें और उसमें 1 कद्दूकस किया हुआ खीरा मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें.
दही और खीरे का फेस पैक स्किन को हाइड्रेट करता है
पुदीना और दही का फेस पैक
पुदीना त्वचा को ठंडक देने वाला महसूस हो सकता है. इसके लिए 2 चम्मच हंग कर्ड में 1 चम्मच पुदीने का पेस्ट मिलाएं. तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें.
पुदीना त्वचा को ठंडक देता है
मुल्तानी मिट्टी और नीम का फेस पैक
अगर मानसून में चेहरा ज्यादा ऑयली रहता है तो मुल्तानी मिट्टी और नीम से बना फेस पैक एक विकल्प हो सकता है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें.

मुल्तानी मिट्टी फेस से ऑयल हटाता है

