Search

 
 
 

Health News : रिनपास को 25 करोड़ की सौगात, नए भवन, मशीनें व सुविधाएं होंगी विकसित

झारखंड सरकार ने रांची स्थित रिनपास के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने रांची स्थित रिनपास के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

 

सरकार के अनुसार, इस राशि का उपयोग रिनपास में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, नए भवनों के निर्माण, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार और नई मशीनों व जरूरी उपकरणों की खरीद में किया जाएगा. इन सभी कार्यों के लिए शासी परिषद की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

 

आवंटित राशि में 10 करोड़ 19 लाख 48 हजार 60 रुपये गैर-वेतन मद के लिए बैंक खाते के माध्यम से खर्च किए जाएंगे. वहीं 3 करोड़ 80 लाख 51 हजार 940 रुपये वेतन मद के लिए दिए गए हैं. जबकि 11 करोड़ गैर-वेतन मद में पीएल खाते के माध्यम से खर्च किए जाएंगे.

 

सरकार ने रिनपास की निदेशक जयाति सिमलाई को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया है. सरकार ने राशि के उपयोग को लेकर कई निर्देश भी जारी किए हैं. निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित अभियंताओं की होगी. 

 

खर्च की राशि का नियमित ऑडिट कराया जाएगा. साथ ही हर महीने की 10 तारीख तक खर्च और कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही