Ranchi News : राज्य के सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत RIMS में भी इलाज की सुविधा मिलेगी. RIMS को इस योजना में Empanelled Health Care Provider के रूप में शामिल किया गया है. इसको लेकर RIMS प्रबंधन और बीमा कंपनी TATA AIG ने MoU पर हस्ताक्षर किए हैं.
MoU पर हस्ताक्षर के दौरान RIMS के निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक सह योजना के नोडल अधिकारी मौजूद रहे. वहीं TATA AIG और स्वास्थ्य विभाग के JSAS के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. RIMS प्रबंधन के अनुसार, करीब एक सप्ताह में बाकी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद योजना के तहत RIMS में इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी.
RIMS निदेशक ने कहा कि राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में RIMS के जुड़ने से सरकारी कर्मचारियों को बेहतर और विशेषज्ञ इलाज की सुविधा आसानी से मिल सकेगी. RIMS राज्य का प्रमुख सरकारी अस्पताल है और यहां अलग-अलग गंभीर बीमारियों के इलाज की विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध हैं. योजना शुरू होने के बाद राज्य कर्मियों को बीमा के तहत इलाज कराने के लिए RIMS में एक और प्रमुख विकल्प मिलेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

