Search

 
 
 

8 दिन बाद भी परीक्षा सुधार कमेटी का नोटिफिकेशन नहीं, बाबूलाल ने सरकार पर उठाए सवाल

Ranchi  News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने परीक्षा सुधार कमेटी बनाने की घोषणा के 8 दिन बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर सवाल उठाए हैं.
 
बाबूलाल मरांडी

Ranchi  News :  परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए कमेटी बनाने की घोषणा के 8 दिन बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से सवाल किया है. उन्होंने कहा कि 17 अगस्त को सरकार ने परीक्षा सुधार के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है.

 

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने परीक्षा सुधार कमेटी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल को देने की बात कही थी. लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी कमेटी के गठन को लेकर स्थिति साफ नहीं है. उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े मामलों में सरकार की ओर से लिए जा रहे फैसलों को लेकर छात्रों के बीच कई सवाल हैं. ऐसे में परीक्षा सुधार कमेटी का जल्द गठन जरूरी है, ताकि छात्रों की चिंताओं पर काम शुरू हो सके.

 

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ फैसलों को तेजी से लागू किया. जबकि परीक्षा सुधार कमेटी के गठन में देरी हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के बीच किसी तरह का भ्रम नहीं रहने देना चाहिए और कमेटी के गठन की स्थिति साफ करनी चाहिए.

 

नेता प्रतिपक्ष ने रांची मेन रोड हिंसा और ट्रेजरी घोटाले से जुड़ी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कमिटी के अध्यक्ष अमिताभ कौशल की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि परीक्षा सुधार के नाम पर सिर्फ कमेटी बनाने की घोषणा नहीं होनी चाहिए. कमेटी को समय पर काम शुरू कर अपनी रिपोर्ट भी देनी चाहिए, ताकि JPSC और JSSC की परीक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जा सकें.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के छात्र परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता चाहते हैं. सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्र अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और परीक्षा से जुड़े हर फैसले पर नजर रख रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही