Lagatar Desk : बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां भी साथ लेकर आता है. हवा में बढ़ी नमी के कारण त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जिससे मुंहासे, फंगल इंफेक्शन, ऑयली स्किन और डलनेस जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं.ऐसे में त्वचा की सही देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है.
बरसात में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल
चेहरे की नियमित सफाई करें: दिन में कम से कम दो बार अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेसवॉश से चेहरा धोएं, ताकि अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी साफ हो सके.

लाइटवेट मॉइस्चराइजर लगाएं: बारिश के मौसम में भी त्वचा को नमी की जरूरत होती है. इसलिए हल्का और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें.
सनस्क्रीन लगाना न भूलें: बादलों के बीच भी UV किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. घर से बाहर निकलने से पहले SPF युक्त सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
त्वचा को सूखा और साफ रखें: ज्यादा पसीना आने पर चेहरा और शरीर को साफ रखें, ताकि फंगल इंफेक्शन का खतरा कम हो.
भरपूर पानी पिएं और संतुलित आहार लें: पर्याप्त पानी और विटामिन से भरपूर फल-सब्जियां त्वचा को अंदर से स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करती हैं.


Leave a Comment