Search

 
 
 

Deoghar News: श्रावणी मेला में स्वास्थ्य से खिलवाड़, 42.5 किलो नकली पेड़ा नष्ट

देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मेला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया.
 
श्रावणी मेला में मिला नकली पेड़ा

Deoghar: देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को मेला क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने पेड़ा दुकानों, होटल और भोजनालयों का निरीक्षण किया. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब से खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच भी की गई. 

 

निरीक्षण के दौरान 45 पेड़ा नमूनों की जांच की गई, जिसमें तीन नमूने गलत और 42 सही पाए गए. जांच में 42.5 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा मौके पर ही नष्ट कराया गया. विभाग ने गंगा साह पेड़ा भंडार, श्री गंगा साह पेड़ा भंडार और शिव होटल एंड रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रत्येक प्रतिष्ठान से 2,000 रुपये का जुर्माना वसूला. 

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी पेड़ा विक्रेताओं और खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल का उपयोग करने और खोवा, पेड़ा व पनीर की नियमित जांच करने का निर्देश दिया.

 

विभाग ने चेतावनी दी कि मिलावट या असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर लाइसेंस रद्द करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी. श्रावणी मेला अवधि में यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही