Search

 
 
 

रांची के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर, विकास व मरम्मत के लिए 1.82 करोड़ मंजूर

झारखंड सरकार ने रांची के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए 1 करोड़ 82 लाख 35 हजार 638 रुपये की राशि की मंजूरी दी है. इस राशि से सदर अस्पताल की मरम्मत, मेडिकल काउंसिल कार्यालय के जीर्णोद्धार और सोनाहातू के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में निर्माण कार्य कराया जाएगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • सदर अस्पताल की रंगाई-पुताई पर 99.43 लाख होंगे खर्च
  • झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद कार्यालय भवन की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के लिए 65.92 लाख स्वीकृत
  • सोनाहातू के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परिसर में बाउंड्री वॉल, टॉयलेट ब्लॉक और डीप बोरिंग के निर्माण में 16.99 लाख होंगे खर्च

Ranchi :  झारखंड सरकार ने रांची के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के विकास के लिए 1 करोड़ 82 लाख 35 हजार 638 रुपये की राशि की मंजूरी दी है. इस राशि से सदर अस्पताल की मरम्मत, मेडिकल काउंसिल कार्यालय के जीर्णोद्धार और सोनाहातू के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में निर्माण कार्य कराया जाएगा.

 

रांची सदर अस्पताल के भवन की बाहरी रंगाई-पुताई पर सबसे अधिक 99 लाख 43 हजार 253 रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं, सदर अस्पताल परिसर में स्थित झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद कार्यालय भवन की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 65 लाख 92 हजार 690 रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

 

इसके अलावा सोनाहातू के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परिसर में बाउंड्री वॉल, टॉयलेट ब्लॉक और डीप बोरिंग के निर्माण के लिए 16 लाख 99 हजार 695 रुपये की मंजूरी मिली है.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत जारी की है. सरकार ने निर्देश दिया है कि राशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्यों में ही किया जाए. इसकी निकासी रांची के सिविल सर्जन करेंगे और हर महीने खर्च का ब्योरा विभाग को भेजना होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही