Search

 
 
 

Jamshedpur News: डुमरिया में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त, बीमार ग्राम प्रधान को खाट से पहुंचाया अस्पताल

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा पंचायत के चिटामाटी टोला में स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा पंचायत के चिटामाटी टोला में स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई. गांव के प्रधान जंगल हेंब्रम की तबीयत अचानक बिगड़ने पर ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मदद नहीं मिलने पर उन्हें खाट पर लादकर करीब चार किलोमीटर तक कठिन पहाड़ी रास्ते से पैदल कानीकोचा पहुंचाया, जहां से निजी वाहन के जरिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें: 

ग्रामीणों का कहना है कि चिटामाटी टोला के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. बरसात के मौसम में हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाते हैं. ऐसे में किसी भी मरीज को अस्पताल पहुंचाना बहुत मुश्किल हो जाता है और कई बार लोगों को खाट के सहारे ही मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है. उनका आरोप है कि इस इलाके में समय पर एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध नहीं हो पाती.

Uploaded Image

ग्राम प्रधान को खाट पर ले जाते ग्रामीण

घटना की जानकारी और तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके का जायजा लेने पहुंचे. घाटशिला के एसडीओ अमिताभ भगत, डुमरिया के बीडीओ निलेश मुर्मू, सीओ पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी पैदल चिटामाटी टोला के लिए निकले, लेकिन दुर्गम पहाड़ी रास्ते और कठिन चढ़ाई के कारण वे बीच रास्ते से ही लौटने को मजबूर हो गए.

 

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने माना कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एसडीओ ने संबंधित जूनियर इंजीनियर को तत्काल सड़क निर्माण के लिए सर्वे और मापी शुरू करने का निर्देश दिया. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द सड़क निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही