Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के गांवों में सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था, NRHM के लिए 100 करोड़ का राज्यांश मंजूर

झारखंड की खबरें
  • अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण सेवाओं पर होगा खर्च

Ranchi :  झारखंड सरकार ने गांवों और दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के तहत 100 करोड़ रुपये का राज्यांश बजट मंजूर किया गया है. इस राशि से ग्रामीण अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत की जाएंगी.

 

इस पैसे का उपयोग स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर किया जाएगा. इससे मरीजों को अपने ही इलाके में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

 

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना है. इसमें कुल खर्च का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार देती है. मंजूर किए गए 100 करोड़ रुपये राज्य सरकार के हिस्से की राशि है. सरकार ने इस राशि में 62 करोड़ रुपये सामान्य वर्ग, 12 करोड़ अनुसूचित जाति विशेष घटक योजना और 26 करोड़ जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के लिए तय किए हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि पूरी राशि का खर्च SNA SPARSH प्रणाली के जरिए किया जाएगा. इससे यह पता चलता रहेगा कि पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है. 

 

राशि के सही उपयोग की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे. जिला स्तर पर सिविल सर्जन जिम्मेदार होंगे. वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र, PHC, CHC, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पताल के प्रभारी अधिकारी अपने-अपने संस्थानों में इस राशि का सही उपयोग सुनिश्चित करेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही