Search

 
 
 

विनय सिंह व स्निग्धा सिंह की केस डायरी नहीं जमा होने से ACB कोर्ट में 1 नवंबर को सुनवाई

Ranchi/Hazaribagh: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अलग-अलग याचिका पर हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.
 

Ranchi/Hazaribagh: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अलग-अलग याचिका पर हजारीबाग एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.

 

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एसीबी को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन एसीबी की ओर से केस डायरी पेश नहीं की गई और डायरी जमा करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों आरोपियों की याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 1 नवंबर की तिथि निर्धारित की है. 

 

IAS विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है. 

 

यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. जिसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. 

 

यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है. उक्त खाता प्लाट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है.

 

एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने बहस की, वहीं स्निग्धा सिंह की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने बहस की. विनय सिंह ने नियमित बेल के लिए याचिका दायर की है वहीं उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही