Search

 
 
 

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति मामले में सुनवाई अब अगले सप्ताह, हाईकोर्ट ने मांगा टाइमलाइन

Ranchi News : मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के बारे में सरकार विचार-विमर्श कर रही है. जिस पर कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि कब तक मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी? साथ ही सरकार से इस संदर्भ में शपथ पत्र मांगा था.
 
हाईकोर्ट

Ranchi News : राज्य में राज्य सूचना आयोग को कार्यशील बनाने एवं मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्ति से जुड़े एक मामले में अब झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई अगले सप्ताह (गुरुवार) को होगी. मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा मांगी है. मामले में  महाधिवक्ता रोहितश्व रॉय ने कोर्ट को बताया कि पूजा अवकाश रहने के कारण मामले में सरकार का शपथ पत्र दाखिल नहीं हो सका है. यह शपथ शपथ पत्र जल्द दाखिल कर दिया जाएगा. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

पिछली सुनवाई में महाधिवक्ता ने कोर्ट को बताया था कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति के बारे में सरकार विचार-विमर्श कर रही है. जिस पर कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि कब तक मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी? साथ ही सरकार से इस संदर्भ में शपथ पत्र मांगा था. 

 

पूर्व की सुनवाई के दौरान झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग को कार्यशील बनाने में हो रही देरी पर कड़ी टिप्पणी की थी. कोर्ट ने सरकार से कहा था कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति न होने के कारण आयोग अब भी काम नहीं कर पा रहा है. यह भी कहा था कि आयोग में चार सूचना आयुक्त नियुक्त हो चुके हैं और वेतन भी ले रहे हैं, लेकिन आयोग के निष्क्रिय होने से उनके पास कोई काम नहीं है.

 

कोर्ट ने याद दिलाया था कि राज्य के मुख्य सचिव 29 जनवरी और 20 अगस्त 2026 के आदेशों में दर्ज अपने शपथपूर्वक वचन में आयोग को चालू करने का भरोसा दे चुके हैं, पर वह अब तक पूरा नहीं हुआ.

 

खंडपीठ ने कहा था कि अदालत में दिया गया वचन निभाना अनिवार्य है और उसका पालन न करना कोर्ट के आदेश की अवहेलना माना जा सकता है. जिसपर महाधिवक्ता ने कहा था कि मुख्य सूचना आयुक्त का पद भरने का मामला "सक्रिय विचाराधीन" है और उन्होंने समय मांगा था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही