Search

 
 
 

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई

Ranchi: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 2034 पदों पर नियुक्ति से जुड़े 01.09.2025 के न्यायालयीय आदेश के अनुपालन न होने पर मीना कुमारी प्रकरण में मनोज कुमार गुप्ता सहित 195 अभ्यर्थियों ने दायर अवमानना वाद संख्या 405/2026 पर सुनवाई हुई, जिसमें याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने पक्ष रखा.
 

Ranchi: प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 2034 पदों पर नियुक्ति से जुड़े 01.09.2025 के न्यायालयीय आदेश के अनुपालन न होने पर मीना कुमारी प्रकरण में मनोज कुमार गुप्ता सहित 195 अभ्यर्थियों ने दायर अवमानना वाद संख्या 405/2026 पर सुनवाई हुई, जिसमें याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता ने पक्ष रखा. वहीं सूफी अंसारी सहित 17 अभ्यर्थियों ने दायर अवमानना वाद संख्या 389/2026 पर सुनवाई हुई, जिसमें याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने पक्ष रखा.

 

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि उक्त आदेश के खिलाफ प्रतिवादी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 26.09.2025 को अपील दाखिल की है. हालांकि अब तक उस अपील पर गुण-दोष (merit) के आधार पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है.


मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति  दीपक रोशन ने प्रतिवादियों को एक अवसर प्रदान किया और अगली सुनवाई के लिए 3 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की. कोर्ट ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि अगली तिथि पर मामले की प्रगति का गंभीरता से मूल्यांकन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही