Search

 
 
 

अभिषेक झा की डिस्चार्ज पिटीशन पर ED कोर्ट में हुई सुनवाई

मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अभिषेक झा की डिस्चार्ज पिटीशन पर बुधवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi: मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अभिषेक झा की डिस्चार्ज पिटीशन पर बुधवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अब इस मामले अगली सुनवाई ED का जवाब दाखिल करने के बाद करेगा. 


अभिषेक झा की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की. वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. दरअसल अभिषेक झा ने डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल कर कोर्ट से यह आग्रह किया है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं और इस पूरे मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है. अभिषेक झा मनरेगा घोटाला की अभियुक्त IAS अधिकारी पूजा के पति हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही