Search

 
 
 

आलमगीर आलम के OSD व लैंड स्कैम के आरोपी इम्तियाज की बेल पर सुनवाई पूरी

टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है.
 

Ranchi : टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

 

इसके साथ ही लैंड स्कैम के मामले में आरोपी इम्तियाज अहमद की जमानत याचिका पर भी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. इस मामले में भी हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. दोनों आरोपियों को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इंकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद हाईकोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही