Ranchi : रिश्वत मामले में चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी अशोक कुमार की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. जिसके बाद एसीबी की विशेष कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 18 मार्च को अपना आदेश सुनाएगी.
बता दें कि 20 फरवरी को एसीबी ने गुमला से अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार किया था. वह एक महीने से फरार चल रहा था. एक माह पूर्व 21 जनवरी को चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तारी के तीन दिन पूर्व ही शैलेश कुमार ने चैनपुर थाना के प्रभारी का पद संभाला था. शैलेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद अशोक कुमार की भूमिका जांच के दायरे में आयी थी.
आरोप है कि पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईट पकाने के एवज में थाना प्रभारी रिश्वत की मांग कर रहे थे. जिसकी शिकायत एसीबी से किया था. ACB ने जांच में मामले को सही पाया था. जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment