Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के पहले दिन नीट पेपर लीक की सुनवाई टली

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की देर रात घोषणा की कि पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है. इस कोर्ट में सुनवाई के पहले ही दिन सुनवाई नहीं हुई.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: प्रधानमंत्री ने शुक्रवार की देर रात घोषणा की कि पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया गया है. इस कोर्ट में सुनवाई के पहले ही दिन सुनवाई नहीं हुई. सुनवाई अब तीन अगस्त को होगी. सुनवाई नहीं होने की वजह सीबीआई के वकील का अदालत में अनुपस्थित रहना है. सीबीआई ने कोर्ट में वकील ही नहीं भेजा.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के मुताबिक नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज रेवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायधीश अनु ग्रोवर बालिगा की अदालत में थी. कोर्ट में सोमवार को इस मामले में गिरफ्तार बिकास बिवाल और दिनेश बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. आरोपियों की तरफ से वकील एपी सिंह मौजूद थे. लेकिन सीबीआई की तरफ से वकील नहीं उपस्थित थे.

 

सीबीआई की तरफ से वकील उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी. तीन अगस्त को सरकारी वकील मौजूद होने चाहिए.

 

स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के पहले दिन सरकारी वकील की उपस्थिति की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा है कि ऐसा लगता है कि अब इस सरकार में कोई किसी की नहीं सुनने वाला. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही