Search

 
 
 

निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई 26 मार्च को

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई.
 

Ranchi : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर बुधवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. 

 

सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक की ओर समय की मांग की गई. जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 26 मार्च निर्धारित की है. अदालत ने कहा कि अगली तारीख को अप-टू-डेट केस डायरी के साथ जवाब दाखिल करें.

 

विनय कुमार चौबे ने जमानत की गुहार लगाते हुए 9 मार्च को याचिका दाखिल की है. बता दें कि एसीबी ने विनय चौबे को 30 जनवरी को मामले में रिमांड पर लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही