Search

 
 
 

SP अमरजीत बलिहार के हत्यारों की अपील पर सुनवाई पूरी

पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में फांसी की सजा पाए दो नक्सलियों की सजा के खिलाफ अपील पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. मंगलवार को जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की बेंच ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
 

Ranchi : पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड में फांसी की सजा पाए दो नक्सलियों की सजा के खिलाफ अपील पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. मंगलवार को जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की बेंच ने सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. 

 

दो जजों की पीठ में सुनवाई के बाद इस मामले की सुनवाई तीसरे जज की बेंच में हुई. इसके पूर्व हाईकोर्ट की खंडपीठ के दो जजों के बीच इस मामले के फैसले में अलग-अलग मत था. इसके बाद तीसरे जज के पास इस मामले को सुनवाई के लिए भेजा गया है.

 

इस बेंच का फैसला पहले के जिस जज के फैसले से मेल खाएगा, उसी के आधार पर अंतिम फैसला मान्य होगा. हत्याकांड के दोषियों नक्सली सुखलाल उर्फ प्रवीर मुर्मू और सनातन उर्फ ताला दा ने अपनी सजा के विरुद्ध अपील दायर की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही