Search

 
 
 

विनय सिंह और स्निग्धा ने हाईकोर्ट में लगाई बेल की गुहार

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है.
 

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. दोनों आरोपियों ने अग्रिम जमानत याचिका और जमानत याचिका दायर की है. 


हालांकि इनकी याचिका फिलहाल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है. विनय सिंह फिलहाल जेल की सलाखों पीछे है और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश एसीबी कर रही है. इससे पहले तीन नवंबर को कोर्ट ने दोनों आरोपियों को राहत देने से इनकार करते हुए अग्रिम जमानत याचिका और जमानत याचिका खारिज कर दी थी. 


IAS विनय चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह ACB की कांड संख्या 11/2025 की नामजद आरोपी हैं. ACB के मुताबिक, जिस भूमि को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के नाम है. यह भूमि हजारीबाग के सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित है. 


जिसका खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848 जिसका कुल रकबा 28 डिसमिल एवं खाता नंबर 73, प्लाट नंबर 812 का रकबा 72 डिसमिल है. यह भूमि सदर अंचल के बभनवे मौजा के हल्का 11 में स्थित है. उक्त खाता प्लॉट की भूमि पर विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह का दखल कब्जा है और फिलहाल इसपर नेक्सजेन का शोरूम संचालित है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही