Search

 
 
 

विनय सिंह की बेल पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने ACB से मांगी केस डायरी

IAS विनय चौबे के डीसी रहते हुए हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन कराने से जुड़े मामले में आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi/Hazaribagh: IAS विनय चौबे के डीसी रहते हुए हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियम विरुद्ध म्यूटेशन कराने से जुड़े मामले में आरोपी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई.

 

शुक्रवार की सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई. वहीं, कोर्ट ने ACB को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है.

 

विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने बहस की. विनय सिंह ने जिस मामले में हजारीबाग ACB कोर्ट से बेल मांगी है उस मामले में सितंबर महीने प्राथमिकी दर्ज की गई थी. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. इससे पहले विनय सिंह झारखंड शराब घोटाला मामले में भी आरोपी बनाए गए थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही