Search

 
 
 

वर्धमान आतंकी जांच की आंच साहिबगंज तक, संदिग्ध से संपर्क के आरोप में छात्रा हिरासत में

पश्चिम बंगाल के वर्धमान में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल से कथित संपर्क के मामले में पश्चिम बंगाल एसआईटी ने झारखंड के साहिबगंज जिला के बरहड़वा से एक छात्रा को हिरासत में लिया है. छात्रा स्थानीय कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है. कार्रवाई बरहड़वा थाना पुलिस के सहयोग से की गई.
 

Sahibganj: पश्चिम बंगाल के वर्धमान में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल उर्फ हामिद मंडल से कथित संपर्क के मामले में पश्चिम बंगाल एसआईटी ने झारखंड के साहिबगंज जिला के बरहड़वा से एक छात्रा को हिरासत में लिया है. छात्रा स्थानीय कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है. कार्रवाई बरहड़वा थाना पुलिस के सहयोग से की गई.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा की संदिग्ध से करीब चार वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच नियमित बातचीत होने लगी और जांच एजेंसियों के अनुसार दोनों की कई बार मुलाकात भी हुई.

इसे भी पढ़ें - 

 

जांच के बाद एसआईटी छात्रा को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने संदिग्ध और उससे जुड़े कुछ संपर्कों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. हालांकि  जांच एजेंसियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्ध के संपर्कों का दायरा कितना व्यापक था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही