Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, सरायकेला का पारा 40°C, 16 को तूफान का अलर्ट

झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है. गर्मी अचानक बढ़ गई है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पहले लू चलने और उसके बाद तेज हवा के साथ तूफान आने की संभावना है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है. गर्मी अचानक बढ़ गई है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में पहले लू चलने और उसके बाद तेज हवा के साथ तूफान आने की संभावना है.

 

सरायकेला राज्य का सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटों में सरायकेला झारखंड का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में तापमान 39.2 डिग्री और डालटनगंज में 39.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह तापमान सामान्य से करीब 5 से 6 डिग्री ज्यादा है. वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

15 मार्च को तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को उत्तर पश्चिमी जिलों को छोड़कर राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है.

 

16 मार्च को तेज तूफान का बड़ा अलर्ट

16 मार्च को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है. पूर्वी और मध्य झारखंड के कई जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. रांची, बोकारो, गुमला और हजारीबाग समेत कई जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

 

रांची में अभी साफ मौसम

राजधानी रांची में आज आसमान साफ रहने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि 15 से 18 मार्च के बीच रांची में बादल छाने और हल्की बारिश या गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना है.

 

प्रमुख शहरों का तापमान

रांची में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम 17.3 डिग्री दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री रहा. बोकारो में अधिकतम 37.1 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री दर्ज किया गया. चाईबासा में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री रहा.

 

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे तेज गर्मी और आने वाले तूफान को देखते हुए सावधानी बरतें. बाहर निकलते समय धूप से बचाव करें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही