Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल से मिले संजय सेठ, विश्वस्तरीय लाइब्रेरी में एक फ्लोर परमवीरों के नाम करने की मांग

संजय सेठ ने शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से लोक भवन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मोरहाबादी में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय लाइब्रेरी के एक फ्लोर को देश के परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित करने का अनुरोध किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: संजय सेठ ने शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से लोक भवन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मोरहाबादी में निर्माणाधीन विश्वस्तरीय लाइब्रेरी के एक फ्लोर को देश के परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित करने का अनुरोध किया है. 

 

रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि उनकी पहल पर सेंट्रल कोलफिल्ड लिमिटेड और कोल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त सीएसआर फंड से करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से यह लाइब्रेरी बन रही है. उन्होंने राज्यपाल को निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी दी.

 

संजय सेठ ने सुझाव दिया कि लाइब्रेरी के एक फ्लोर को परमवीर चक्र विजेताओं के नाम समर्पित किया जाए, जहां उनके जीवन, पराक्रम और शौर्यगाथा को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया जाए. इससे यहां आने वाले छात्र-छात्राएं देश के वीर सैनिकों के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करेगी.

 

देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च वीरता दिखाने वाले परमवीरों के प्रति यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी. बताया गया कि अब तक देश के 21 सैनिकों को परम वीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है. राज्यपाल ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति भी जताई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही