Search

 
 
 

Bigg Boss 20: राशन टास्क में माही- मैरी कॉम में तीखी बहस, बोलीं - मुझे नहीं आता रोज नए कपड़े पहनकर...

Lagatar Desk : बिग बॉस ने गुल्लू को एक खास टास्क दिया. इसमें उनसे घरवालों से जुड़े कई सवाल पूछे गए. इसके बाद वही सवाल बाकी घरवालों से किए गए. अगर किसी सवाल का जवाब गुल्लू के जवाब से मैच नहीं करता, तो राशन के समय में कटौती की जाती.
 
माही- मैरी कॉम में तीखी बहस

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में भसड़ देखने को मिल रही है.जहां एक तरफ घर के नए कैप्टन गूल्लू बने है, वहीं अब घर के राशन टास्क में घरवालों के बीच घमासान देखने को मिला. इसी बीच माही विज और मैरी कॉम के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर कई तीखी बातें कह दीं. इस दौरान मैरी कॉम भावुक होकर रोती नजर आई.

 

राशन टास्क में बिग बॉस ने गुल्लू से पूछे सवाल

 बिग बॉस ने गुल्लू को एक खास टास्क दिया. इसमें उनसे घरवालों से जुड़े कई सवाल पूछे गए. इसके बाद वही सवाल बाकी घरवालों से किए गए. अगर किसी सवाल का जवाब गुल्लू के जवाब से मैच नहीं करता, तो राशन के समय में कटौती की जाती.

 

 

सबसे पहले पूछा गया कि घर में सबसे भरोसेमंद सदस्य कौन है. उदिति ने स्काउट का नाम लिया और उनका जवाब गुल्लू के जवाब से मैच हो गया. इसके बाद सवाल आया कि किसकी आवाज सुनकर कान से खून बहने लगता है. इस सवाल पर अमन का जवाब गलत रहा और राशन के समय में 20 सेकंड की कटौती हुई.

 

इसके बाद घर के सबसे फेक सदस्य और ऐसी कॉमेडी जिस पर हंसी नहीं आती, जैसे सवाल पूछे गए. कॉमेडी वाले सवाल पर अरिश्फा ने आसिफ का नाम लिया, जबकि गुल्लू का जवाब स्काउट था. इससे राशन के समय में और कटौती हो गई.आखिर में लगातार गलत जवाबों के कारण राशन का स्कोर -60 सेकंड तक पहुंच गया और घरवालों को जीरो राशन मिला.

 

माही विज और मैरी कॉम में हुआ जमकर विवाद

 राशन टास्क के बीच माही विज और मैरी कॉम के बीच भी जमकर बहस हुई. विवाद तब बढ़ा जब माही ने मैरी कॉम का नाम भूलते हुए दूसरे कंटेस्टेंट से पूछा कि उनका नाम क्या है और वह किस खेल से जुड़ी हैं.यह बात मैरी कॉम तक पहुंची तो उन्होंने माही से कहा कि उनका प्रोफाइल अच्छा है, लेकिन वह उनके प्रोफाइल से अपनी तुलना न करें. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

 

माही ने मैरी कॉम से कहा कि किसी के कुछ बोलने पर उन्हें इतनी परेशानी क्यों होती है. बात आगे बढ़ी तो दोनों ने एक-दूसरे के पहनावे और व्यवहार को लेकर भी टिप्पणी की. माही ने यहां तक कह दिया कि वह मैरी कॉम की रिस्पेक्ट क्यों करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही