Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली में तेजस्वी यादव का भारी विरोध, गाड़ी के आगे लेटे लोग, सुनायी खरी- खोटी

Vaishali : बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे. जहां लोगों ने जमकर उनका विरोध किया. लोगों ने विकास के मुद्दे को लेकर खरी- खोटी सुनायी. जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव मंगलवार को राघोपुर मे करीब 60 करोड़ की विकास योजनाओ की शुरुआत करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर में बीच रास्ते में ही महादलित टोले के लोग पक्की सड़क की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गये और जैसे ही तेजस्वी यादव की गाड़ी पहुंची सड़क पर लेट गये. इसे भी पढ़ें - प्राइवेट">https://lagatar.in/freeze-on-the-fees-of-private-schools-the-government-tightens-the-reins/">प्राइवेट

स्कूलों की फीस पर लगे विराम, सरकार कसे लगाम

लोगों को खींच-खींचकर सड़क से हटाया गया 

जिसके बाद कारकेड की पुलिस भागती पहुंची और लोगों को खींच-खींचकर सड़क से हटाया. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को तेजस्वी यादव से मिलवाया. ग्रामीण हरेंद्र दास ने कहा कि 34 साल से बने महादलित टोले के लिए एक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर हमलोगों ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि यहां दबंग जाति के लोग महादलित टोला तक सड़क नहीं बनने दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें - डेढ़">https://lagatar.in/kangana-ranauts-twitter-account-restored-after-a-year-and-a-half-expressed-happiness-by-tweeting/">डेढ़

साल बाद कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट बहाल, ट्वीट कर जाहिर की खुशी

हमारे शरीर पर गाड़ी चढ़ा कर जाये

कई बार इसको लेकर आवेदन दिया लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया. वहीं प्रदर्शन कर रहे युवा ने बताया कि हमलोगों को सड़क चाहिए. हमारे बच्चे कीचड़ में आते-जाते हैं. आज तेजस्वी यादव बस घोषणा कर दें सड़क के लिए नहीं तो हमारे शरीर पर गाड़ी चढ़ा कर जाएं.

छात्रों के एक गुट ने भी रोका काफिला 

महादलित टोले के लोगों को समझा बुझा कर काफिला कुछ दूर ही बढ़ा की नगरगांवा गांव मे छात्रों के एक गुट ने तेजस्वी के काफिले को रोक विरोध शुरू कर दिया.नगरगंवा मे भी राजद के युवराज का युवाओं ने विकास को लेकर हाथों मे तख़्तिया पर सड़क, डिग्री कॉलेज एवं स्टेडियम के मुद्दे लिखकर विरोध जताया. इसे भी पढ़ें - प्रमोशन">https://lagatar.in/promotion-got-posting-no-4-read-the-pain-of-ias-officers-i-feel-like-leaving-the-job/">प्रमोशन

म‍िला पदस्‍थापन नहीं-4 : पढ़‍िए आईएएस अधिकारियों का दर्द, मन करता है नौकरी छोड़ दूं… [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही