Search

 
 
 

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन, वज्रपात की चेतावनी

New Delhi :   मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन के संकेत दिये हैं.  आईएमडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी असम सहित उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है.
 
बारिश का अलर्ट(फाइल फोटो)

New Delhi :  दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 27 अगस्त के लिए 14 राज्यों में तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है. 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. कुछ राज्यों में ओले गिरेंगे. वज्रपात होगा. 

 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन के संकेत दिये हैं. आईएमडी के अनुसार उत्तर-पूर्वी असम सहित उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है.

 

मौसम विभाग ने  दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही