Search

 
 
 

हजारीबाग में भारी बारिश के आसार, स्कूलों में गुरुवार को 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित

हजारीबाग जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 19 जून को 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. डीसी ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है.
 

Hazaribagh : हजारीबाग जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 19 जून को 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी. हजारीबाग डीसी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. डीसी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रमुख शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे इस अवधि में विद्यालय बंद रखने के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. आदेश की कॉपी सभी संबंधित शिक्षा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय निरीक्षकों, नगर शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही