Patna News: पटना मौसम विभाग ने बिहार के अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 4 से 6 सितंबर के बीच उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम खराब रहने के अनुमान हैं.
इसे भी पढ़ें:
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है.
इन जिलों में मानसून की बारिश के साथ वज्रपात और कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है. बिहार के बाकी जिलों को हरे रंग में दिखाया गया है, यानी इन जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है.
5 सितंबर को मानसून की बारिश का असर कुछ नए इलाकों में भी देखने को मिलेगा. इस दिन उत्तर बिहार के कुछ जिलों के साथ मध्य और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भी येलो अलर्ट है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर,मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा और गया में अलर्ट जारी है.
6 सितंबर को सितामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट है.
6 सितंबर को पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के ज्यादातर जिलों में इस दिन कोई अलर्ट नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

