Search

 
 
 

Bihar News: बिहार में हेली टूरिज्म व एयर टूरिज्म सेवा योजना शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा का शुभारंभ किया.
 
बिहार की खबरें

Patna: सीएम सम्राट चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा का शुभारंभ किया.

इसे भी पढ़ें: 

सीएम न कहा कि मुख्यमंत्री बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 के तहत 18 जुलाई 2026 से प्रत्येक शनिवार और रविवार को पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए सब्सिडी युक्त हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध होगी.

Uploaded Image

13 जुलाई 2026 से बुकिंग शुरू हो गई है. राज्य सरकार ने प्रति टिकट अधिकतम 15422 रुपये तक का अनुदान प्रदान कर रही है. 

 

सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है. पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, होम-स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

 

सीएम ने कहा कि बिहार का प्रत्येक नागरिक राज्य का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर है. उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे अपने व्यवहार, आतिथ्य और बिहार की समृद्ध संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन स्थलों का सकारात्मक प्रचार-प्रसार करें. जब बिहार हर नागरिक पर्यटन का दूत बनेगा, तब राज्य की पहचान देश और दुनिया में और अधिक मजबूत होगी तथा पर्यटन क्षेत्र नई उचाइयां को प्राप्त होगा.

 

सीएम ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. नए पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं. पटना में दो बड़े होटल बनाये जा रहे हैं, जिससे अच्छी रॉयलिटी मिलने वाली है.

 

भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल राजगीर और बोधगया, भगवान महावीर से जुड़े लछुआर और वैशाली, सोनपुर में विराजमान बाबा हरिहरनाथ, मां मुंडेश्वरी माता का मंदिर सहित हमारी धार्मिक विरासत, वाल्मीकिकरण, भीमबांध जंगल, नालंदा विश्वविद्यालय, मगध का स्वर्णिम अतीत सहित हमारी सभ्यता संस्कृति को देश दुनिया को दिखाना है.

 

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने बिहार पर्यटन नीति 2023 को अंतर्गत हितधारकों को डमी चेक मुख्यमंत्री होम स्टे प्रोत्साहन के तहत विभिन्न लाभुकों को प्रमाण पत्र पदान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही