Search

 
 
 

हेमंत सरकार ने बदला विभागीय समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम, जुलाई के लिए नया शेड्यूल जारी

Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली विभागीय समीक्षा बैठकों के कार्यक्रम में बदलाव किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा की ओर से इस संबंध में नया शेड्यूल जारी किया गया है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली विभागीय समीक्षा बैठकों के कार्यक्रम में बदलाव किया है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा की ओर से इस संबंध में नया शेड्यूल जारी किया गया है.

 

नए कार्यक्रम के मुताबिक सभी बैठकें रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में होंगी. इनमें संबंधित विभागों के विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे. बैठकों में विभागों की योजनाओं, कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे.

 

जारी शेड्यूल के अनुसार 6 जुलाई को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के साथ-साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा होगी. 9 जुलाई को ऊर्जा विभाग की बारी रहेगी, जबकि 13 जुलाई को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग और 14 जुलाई को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बैठक प्रस्तावित है.

 

17 जुलाई को सूचना एवं जनसंपर्क और सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की समीक्षा होगी. 20 जुलाई को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की बैठक रखी गई है. महीने के अंत में 23 जुलाई को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की एक साथ समीक्षा की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही