Ranchi News : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बिनोद बिहारी महतो को याद करते हुए उनके योगदान को बताया.
हेमंत सोरेन ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो महान समाज सुधारक और शिक्षाविद थे. उन्होंने शिक्षा को सामाजिक जागृति और बदलाव का सबसे मजबूत माध्यम माना. समाज में मौजूद कुरीतियों के खिलाफ उन्होंने संघर्ष किया और शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक चेतना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो का संघर्ष, उनके विचार और झारखंड के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.उन्होंने कहा कि बिनोद बिहारी महतो के सपनों और विचारों के अनुसार एक समृद्ध, शिक्षित और न्यायपूर्ण झारखंड बनाने के लिए सभी को लगातार प्रयास करते रहना चाहिए.

