Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी पर 26-27 मार्च को ऐसी होगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था, जान लें

राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आगामी पर्व को लेकर बदलाव किया गया है. 26 और 27 मार्च की शाम को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा. वहीं 28 मार्च को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन होगा. इस सिलसिले में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 26 मार्च की शाम चार बजे से 27 मार्च की शाम छह बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेष निषेद्य रहेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आगामी पर्व को लेकर बदलाव किया गया है. 26 और 27 मार्च की शाम को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा. वहीं 28 मार्च को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन होगा. इस सिलसिले में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 26 मार्च की शाम चार बजे से 27 मार्च की शाम छह बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेष निषेद्य रहेगा.

सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे. दिनांक 26 मार्च को छोटे मालवाहक वाहन संध्या पांच बजे से बजे रात्रि तक परिचालन वर्जित रहेगा.

 

दिनांक 26 मार्च को संध्या चार बजे से 27 मार्च तक की शाम 6 बजे तक किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ एवं शहीद चौक से सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो और नगर निगम की सभी बंसे तथा सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा.

 

27 मार्च के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

दिनांक 27 मार्च को सुबह आठ बजे से 28 मार्च के सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेष निषेद्य रहेगा. सभी प्रकार के बड़े मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे. दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक सभी छोटे मालवाहक वाहनों ऑटो, टोटो सहित का परिचालन रांची शहर में वर्जित रहेगा.

 

27 मार्च को निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में दोपहर 1 बजे से जुलूस समाप्ति तक निम्न प्रकार होगा :-

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे.

जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

 

प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. एस.एन. गांगुली रोड, विष्णु गली, बुद्धिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

 

उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. कर्बला चौक से रतन पीपी के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पीपी कम्पाउण्ड से सुजाता चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

 

चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. राजेन्द्र चौक से ओवरब्रीज, सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. पिस्का मोड़ से रातु रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा.

 

28 मार्च के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव

28 मार्च की सुबह आठ बजे से रात्रि 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेष निषेद्य रहेगा. सभी प्रकार के बड़े वाहन रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य तक परिचालन होंगे. साथ ही चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान विसर्जन वाले रूट पर आवश्यकतानुसार रूट को डायवर्ट किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही