Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट, DIG किशोर कौशल ने संभाली कमान

ईद-उल-फितर और सरहुल के बाद अब रामनवमी पर्व को लेकर गढ़वा जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को गढ़वा पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Garhwa : ईद-उल-फितर और सरहुल के बाद अब रामनवमी पर्व को लेकर गढ़वा जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल शनिवार को गढ़वा पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया.

 

डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक कर जिले की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों की गहन समीक्षा की. उन्होंने सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया.

 

बैठक में गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समेत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद रहे. डीआईजी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी तरह की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए.

 

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए और भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. साथ ही शांति समिति के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया.

 

डीआईजी ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और रामनवमी को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही